Posts

Showing posts from December, 2018

बुलंदशहर हिंसा पर योगी का फरमान- गोकशी हुई तो नपेंगे एसपी, डीएम

बुलंदशहर में गोकशी को लेकर भड़की हिंसा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त फरमान जारी किया है. सीएम योगी ने कहा है कि किसी भी जिले में गोकशी की घटना पाई गई तो इसके लिए सीधे जिले के एसपी और डीएम जिम्मेदार होंगे.   इस बात की जानकारी मुख्य सचिव ने उत्तर प्रदेश के सभी डीएम और एसपी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी है, मुख्यमंत्री ने गोकशी पर अपना सख्त रुख मंगलवार रात की हुई मीटिंग में रखा था और हाई लेवल मीटिंग में उच्चाधिकारियों को गोकशी रोकने के साथ ही जिले के अधिकारियों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराने के निर्देश दिए थे. मुख्यमंत्री के इसी हाई लेवल मीटिंग के बाद मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे ने सभी जिला अधिकारियों और पुलिस कप्तानों को सख्त निर्देश जारी किए हैं. सीएम योगी के निर्देश पर मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी मण्‍डलायुक्‍तों और फील्‍ड में तैनात पुलिस एडीजी, आईजी एवं डीआईजी को जनपद भ्रमण के दौरान निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं. प्रदेश के सभी जनपदों के जिलाधिकारी और वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षकों को अवैध पशुवधशालाओं के संबंध में की...