Posts

ऐश्वर्या से तलाक पर अड़े तेज प्रताप, सुनवाई की रिपोर्टिंग पर रोक

आरजेडी नेता और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव की तलाक की अर्जी पर आज गुरुवार को पहली सुनवाई हुई. कोर्ट ने पत्नी ऐश्वर्या राय को नोटिस जारी करते हुए अगली सुनवाई 8 जनवरी के लिए टाल दी है. साथ ही कोर्ट ने आदेश जारी किया कि तेज प्रताप के तलाक से जुड़े किसी भी पहलू पर मीडिया रिपोर्टिंग नहीं होगी. इससे पहले तलाक की अर्जी वापस लेने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि वह इसे कैसे वापस ले सकते हैं? 3 नवंबर को तेज ने पटना की फैमिली कोर्ट में पत्‍नी ऐश्‍वर्या से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी जिसकी सुनवाई की तारीख 29 नवंबर को मुकर्रर की गई थी. ऐश्‍वर्या राजद नेता चंद्रिका राय की बेटी हैं और इस साल मई महीने में तेज प्रताप यादव से उनकी शादी हुई थी. राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा ने प्रधान न्यायाधीश से जल्द सुनवाई की मांग की लेकिन कोर्ट ने 2 बजे का वक्त तय किया . तेज प्रताप के वकील यशवंत कुमार शर्मा समेत दो अन्य वकीलों ने उनके तलाक की अर्जी पर साइन किया. हालांकि कोर्ट में सुनवाई के इतर दोनों परिवारों की तरफ से मामले को सुलझाने का पूरा प्रयास किया जा ...

महिलाएं मंदिर में नहीं जाती थीं, जगह-जगह लिखा- वे पवित्र हैं, उनका प्रवेश निषेध नहीं

मनोज प्रियदर्शी, सूरत. केरल के सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल तक की उम्र की महिला ओं के जाने को लेकर घमासान छिड़ा हुआ है, लेकिन गुजरात के डांग जिले में माता शबरी का ऐसा मंदिर है, जहां महिलाओं को प्रवेश कराने के लिए बाकायदा बोर्ड लगाए गए हैं। वह भी 1-2 नहीं, 20 से ज्यादा बोर्ड । यह मंदिर सूरत से करीब 140 किमी दूर सुबीर गांव में है। नाम है शबरी धाम। यह वही शबरी हैं, जिनका उल्लेख रामायण में है। मान्यता है कि इसी जगह माता शबरी ने भगवान राम को अपने जूठे बैर खिलाए थे। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही जगह-जगह महिलाओं को पवित्र बताने और उनके प्रवेश पर किसी तरह के रोक नहीं होने के बोर्ड देखे जा सकते हैं। एक बोर्ड नहीं दिखा तो जगह-जगह लगाए : मंदिर प्रशासन ने सबसे पहला बोर्ड चार साल पहले लगाया। लेकिन कई महिलाएं इसे देखने से चूक जाती थीं। इसलिए एक साल पहले मंदिर प्रवेश के रास्ते, पार्किंग , गार्डन और अन्य जगहों पर भी बोर्ड लगा दिए गए। इसका सकारात्मक असर भी हुआ। शबरी धाम करीब साढ़े चार एकड़ में फैला हुआ है। यहां शबरी मंदिर के साथ ही पंपेश्वर महादेव और बजरंग बली का मंदिर भी है। माता के मंदि...